ईद पर ऐसे बनाइए लजीज शीर खुरमा

ईद पर ऐसे बनाइए लजीज शीर खुरमा

शीर खुरमा दूध, सूखे मेवे और सेवइयों को पकाकर बनाया जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. ईद में इसे खासतौर पर बनाया ही जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • सेवईं 200 ग्राम, दूध 2 लीटर, दो कप चीनी, पांच छोटी इलायची, चुटकीभर केसर, तीन छोटा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक नॉन स्‍टिक पैन में घी गरम करें.
- घी के गरम होते ही सेवइयां डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होते तक भूनें. आंच धीमी कर लें.
- जब सेवइयां हल्की ब्राउन हो जाएं तो आंच बंद कर दें.
- अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में दूध गरम करें.
- पहला उबाल आते ही इसमें इलायची और केसर डालकर दूध को आधा हो जाने तक उबालें.
- अब इसमें चीनी डालकर पकाएं. बीच-बीच में जरूर चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लग जाए.
- अब सेवईं और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार शीर खुरमा. ऊपर से बादाम, पिस्ता और काजू से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (12 ratings)
4 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ईद पर ऐसे बनाइए लजीज शीर खुरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे सेवईं 200 ग्राम, दूध 2 लीटर, दो कप चीनी, पांच छोटी इलायची, चुटकीभर केसर, तीन छोटा चम्मच घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes