लो फैट गुझिया

लो फैट गुझिया

यह ऐसी वैसी गुझिया नहीं है बल्कि लो फैट गुझिया है. जिसे आप चाहें जितना खाएं वजन नहीं बढ़ेगा और मिठास भरपूर मिलेगी. जानें इस लो ड्राई फ्रूट्स वाली लो फैट गुझिया बनाने की विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप बादाम, बारीक कटे हुए, आधा कप सूजी, आधा कप अखरोट, बारीक कटे हुए
  • 2 बड़ा चम्मच ब्राउन सुगर
  • 1 कप दूध, तलने के लिए तेल
  • 2-3 इलायची, दरदरी कुटी हुई, जरूरत के अनुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- मीडियम आंच में एक पैन में रखें और इसमें सूजी/रवा डालकर सुनहरा होने तक भून लें. - इसे एक प्लेट में निकाल लें.
- अब इसी पैन में बादाम, अखरोट डालकर हल्का सा भून लें. जब यह भुन जाए तो इसमें सूजी, सुगर, इलायची पाउडर और हल्का गर्म दूध डालकर अच्छी तरह मिलाकर पका लें. - 5-6 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें. भरावन का मिश्रण तैयार है.
- अब एक बाउल में मैदा डालें और इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें.
- मैदे को 10 मिनट तक कपड़े से ढककर रख दें. (होली पर चखें गुझिया के ये ढेरों जायके )
- तय समय बाद मैदे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. अब एक लोई को बेल लें.
- इस रोटी को गुझिया के सांचे पर रखें और बीच में एक बड़ा चम्मच मसाला डालकर इसे पैक कर दें.
- तैयार गुझिया को प्लेट पर रखते जाएं और कपड़े से ढककर रखें. इसी तरीके से सारी गुझिया बना लें. (गुड़ खुरमा)
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.  (ड्राई फ्रूट्स गुझिया )
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक तल लें. इसी तरह से सारी गुझिया तल लें.
- तैयार गुझियों को आप गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं या फिर 1-2 दिन तक के लिए रख सकते हैं. (पनीर किशमिश की गुझिया)

नोट
- यह गुझिया लो फैट वाली होती है साथ ही इसे सुगर पेशेंट भी खा सकते हैं.
- गुझिया बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह भरावन भरने के बाद फूटें नहीं.
- अगर आप इसमें काजू और कुछ अलग ड्राई फ्रूट्स मिलाना चाहते हैं तो मिला सकते हैं, लेकिन इसके बाद इस गुझिया की कैलोरी बढ़ जाएगी.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (26 ratings)
4.3 avg from 26 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लो फैट गुझिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes