सेब और मावे का हलवा

सेब और मावे का हलवा

डिजर्ट में डालें सेब का हेल्दी टेस्ट और यहां बनाना सीखें स्पेशल सेब और मावे का हलवा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप सेब, कद्दूकस किया, एक कप घी, आधा कप मावा (खोया)
  • 1/4 कप दूध
  • 3 बड़े चम्मच चीनी, आधा कप अखरोट, कटे हुए, कुछ बूंदे वनीला एसेंस की (चाहें तो)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- कड़ाही या पैन में घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- अब घी में सेब डालकर मध्यम आंच पर इसे 5 से 6 मिनट तक पकाएं. कलछी से सेब को लगातार चलाते रहें.
- इसके बाद सेब में मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर कड़ाही में दूध डालें और इसे 8 से 9 मिनट तक पकने दें. हलवा बीच-बीच में चलाते रहें.
- इसके बाद सेब के मिश्रण में चीनी और अखरोट डालकर मिलाएं.
- अब हलवा करीब 8 मिनट तक पकाने दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- तैयार है सेब और मावे का हलवा. जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें वनीला एसेंस डालकर मिलाएं.
- अब हलवा फिर से गर्म करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (42 ratings)
4.4 avg from 42 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेब और मावे का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप सेब, कद्दूकस किया, एक कप घी, आधा कप मावा (खोया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes