हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर
आपने गाजर का हलवा और पराठा खाया होगा, गाजर की बर्फी भी चखी होगी. पर क्या कभी सोचा है कि गाजर की खीर भी बनाई जा सकती है. चौंकिए मत! हम बता रहे हैं गाजर की खीर की रेसिपी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 गाजर
- 3 चम्मच देसी घी
- 2 कप दूध
- 3 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 7-8 काजू, टुकड़े किए
- 8-10 किशमिश
- 1 बड़ा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
विधि
- एक भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. फिर इसमें काजू और किशमिश बारी-बारी से डालें और भून लें. एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब इसी कड़ाही में गाजर डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट लगातार चलाते हुए भूनें.
- दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को मध्यम आंच पर उबलने दें.
- जब यह उबलने लगे तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसे करीब 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच इसे चलाते रहें. चीनी स्वादानुसार डालें. (कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है इसलिए केवल थोड़ी चीनी ही डालें.) मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें लगभग 5 मिनट का समय लगेगा. मिश्रण को जलने से रोकने के लिए लगातार चम्मच से चलाते रहें.
- अब खीर में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें. खीर को ठंडा होने दें.
- खीर को कटोरे में निकालकर काजू और किशमिश से गार्निश कर ठंडा सर्व करें और खुद भी खाएं.
नोट-
- यह खीर कम गाढ़ी है, अगर आपको ज्यादा गाढ़ी खीर चाहिए तो स्टेप-6 में इसे अधिक गाढ़ा होने तक पकने दें.
- खीर बनाने के लिए मीठे स्वाद वाले गाजर का इस्तेमाल करें.
- अगर आपको कम मीठा पसंद है तो केवल आधा बड़ा चम्मच चीनी ही डालें.
- क्रिमी खीर बनाने के लिये स्टेप-5 में 2 बड़ा चम्मच खोया (मावा) डालें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 गाजर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले 3 गाजर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर बनाने के लिए 3 गाजर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT