बच्चों के लिए फायदेमंद होंगे ये राजस्थानी लड्डू
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

बच्चों के लिए फायदेमंद होंगे ये राजस्थानी लड्डू

अब गोंद के लड्डू करेंगे हर मां-बाप की चिंताओं को दूर. बढ़ाएंगे बच्चों की स्मरण शक्ति और ऊर्जा. सर्दी में इन्हें खाना बहुत फायदेमंद है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप गोंद
  • 1/2 कप आटा
  • 1 कप चीनी बूरा
  • 1 कप घी
  • 1 कप बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू, एक बड़ा चम्मच मखाने और खरबूजे के बीज
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले गोंद को तोड़ लें. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू )
- धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर गर्म करें फिर इसमें गोंद डालें और अच्छी तरह तल लें. जब गोंद फूल जाए तो इसे एक प्लेट में निकल लें. (सत्तू के लड्डू बनाना सीखें)
 - अब इसी पैन में थोड़ा और घी डालकर आटे को भून लें. आंच धीमी रखें और कड़छी से चलाते रहें.
- आटे से खुशबू आने लगे तो इसमें बादाम, पिस्ता, काजू, मखाने, खरबूजे के बीज, इलायची पाउडर और चीनी बूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.  (राजस्‍थानी चूरमा लड्डू)
- अब तक गोंद ठंडा हो चुका होगा. इसे दरदरा पीस लें और तैयार मिश्रण में मिला लें.
- गर्मागर्म मिश्रण से छोटे-छोटे लडूड बना लें. (बेसन के लड्डू बनाना चाहते हैं यहां जाएं)
- तैयार है स्मरण शक्ति बढ़ाने और गर्माहट देने वाले स्वादिष्ट गोंद के लड्डू.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (77 ratings)
4.1 avg from 77 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों के लिए फायदेमंद होंगे ये राजस्थानी लड्डू एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 1 कप गोंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes