कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई

कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई

मिठाई तो आपने बहुत चखी होंगी, पर क्या आपने लिया है कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई का स्वाद? नहीं न! तो जानें कैसे बनती है यह स्वादिष्ट मिठाई...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक किलोग्राम खोया
  • 300 ग्राम चीनी
  • 200 ग्राम नारियल, कद्दूकस किया हुआ, एक ग्राम छोटी इलायची का पाउडर, मालू के पत्ते

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक कड़ाही में खोये को धीमी आंच पर चीनी डालकर पकाएं.
- जब चीनी मिल जाए तो कद्दूकस किया नारियल और हरी इलायची पाउडर डालकर मिला लें.
- 2-3 मिनट तक इसे भूनें.
- अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
- तिकोने आकार में मालू के पत्ते के अंदर खोया भर दें.
- इस मिठाई को बनाने के लिए पेड़े को 9-10 घंटे तक पत्ते में लपेट कर रखें जिससे पत्ते की खुशबू मिठाई में आ जाए. यही खुशबू इस मिठाई की पहचान है.

नोट : मालू के पत्ते आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (79 ratings)
4.3 avg from 79 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक किलोग्राम खोया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes