इस तरह से बनाएं बिना दूध वाली मीठी सेवईं

इस तरह से बनाएं बिना दूध वाली मीठी सेवईं

आपने दूध वाली सेवईं या फिर नमकीन सेवईं तो कई बार खाई होगी, लेकिन अब बनाकर खाएं बिना दूध वाली मीठी सेवईं. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप सेवईं
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 8-10 काजू कटे हुए, देसी घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी गरम करने के लिए रख दें.
- घी के गरम होने पर इसमें सेवईं डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
- सेवईं के भुनने के बाद इसमें पानी डालकर चलाते हुए एक उबाल आने तक पकाएं.
- फिर चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- अब इलायची पाउडर मिलाकर सेवईं को 2 मिनट तक ढक्कर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है मीठी सेवईं. कटे हुए काजू से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह से बनाएं बिना दूध वाली मीठी सेवईं एक लोकप्रिय कुछ मीठा हो जाए रेसिपी है, जिसे 2 कप सेवईं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes