बिहू स्पेशल: असम का तिल पीठा

बिहू स्पेशल: असम का तिल पीठा

चावल के कई तरह के व्‍यंजन आपने चखे होंगे लेकिन क्‍या आपने कभी असम का तिल पीठा खाया है? लौ कैलोरी की इस डिश को बनाना बहुत आसान है. असम में इसे बीहू के मौके पर खूब बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो कप गीले चावल, गुड़ 100 ग्राम, काले तिल 80 ग्राम, चार कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- पीठा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
-
फिर सुबह पानी निकालकर चावल पीस लें.
- मीडियम आंच में एक पैन गरम कर तिल भून लें और आंच बंद कर दें.
- ठंडा होने पर तिल को हाथ से रगड़कर इनके छिलके निकाल दें.
- गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और इसमें तिल मिलाकर अलग रख दें.
-
अब मीडियम आंच में दोबारा पैन गरम करें और इसमें चावल के घोल की थोड़ी मात्रा डालकर फैला दें. फिर इसे चीले या डोसे की तरह दोनों तरफ से सेंक लें. 
-
जैसे ही यह रंग बदलने लगे (यह सफेद ही अच्छा लगता है) तो इसके बीच में गुड़ व तिल का मिक्‍सचर रखकर दोनों तरफ से फोल्‍ड कर दें.
-
अब इसे हल्‍की आंच पर थोड़ा अौर पका कर पैन से निकालकर प्‍लेट में रखें.
- तैयार है तिल पीठा.

नोट:
- पीठे में भरा गुड़ पिघलने न पाए.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (95 ratings)
3.7 avg from 95 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहू स्पेशल: असम का तिल पीठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप गीले चावल, गुड़ 100 ग्राम, काले तिल 80 ग्राम, चार कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes