बंगाली पीठा

बंगाली पीठा

पीठा एक पारंपरिक बंगाली पकवान है. इसे आमतौर पर गुड़ के साथ खाया जाता है. आप भी घर पर ट्राई करें क्योंकि इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो चावल का आटा
  • 1/2 किलो गुड़
  • 1 नारियल, पानी अंदाज अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसे गैस से उतार लें फिर इसमें चावल का आटा डालकर अच्छें से मिलाएं.
- अंदाज़ के अनुसार उतने ही पानी का उपयोग करें जितने में चावल का आटा ज्यादा कड़ा और ज्यादा गीला ना गूदें.
- गूंदे हुए इस आटे को बराबर भाग में बांटकर छोटी-छोटी लोईया बना लें.
- अब नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसको मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बना लें, ध्या‍न रखें की पेस्ट ज्यादा चिकना ना हो.
- गुड़ को चूरा कर लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
- जब गुड़ अच्छे से पक जाये तो इसमें नारियल का पेस्ट मिलाकर 10 मिनट तक पकाएं, ध्यान रखें की ये पेस्ट ज्या‍दा कड़ा और गीला ना हो.
- अब चावल के इन लोईयों को आकार दें और इसके अंदर नारियल का ये पेस्ट डालकर इसे अच्छे से बंद कर दें.
- अब मोमोज बनाने वाले बर्तन में इन पीठो को डालकर 15-40 मिनट के लिए स्टीम करें, अगर आपके पास ये बर्तन ना हो तो किसी भी बर्तन के मुंहाने में कपड़ा बांधकर इसे स्टीम कर सकते हैं.
- आपका पीठा तैयार है. इसे आप यूं भी खा सकते है या गुड़ के साथ सर्व कर सकते है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (14 ratings)
3.4 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बंगाली पीठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes