जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को लगाएं ये भोग

जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को लगाएं ये भोग

नारियल पाग जन्मष्टमी पर भगवान कृष्ण के भोग के लिए बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए नारियल पाउडर और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप नारियल पाउडर
  • 4 कप चीनी
  • 2 टीस्पून घी2 टीस्पून बादाम पाउडर (दरदरा पिसा हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में चीनी और पानी डालकर इसके घुलने तक इसे पकाएं.
- चीनी के अच्छी तरह से घुलने के बाद इसे 4-5 मिनट तक पकाएं.
- चाशनी की एक बूंद प्लेट पर टपकाकर चाशनी को अंगूठे और उंगलियों के बीच चिपका कर देखें 3 तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब नारियल पाउडर और बादाम पाउडर डालकर तब तक चलाते हुए मिलाएं जब तक चाशनी और पाउडर आपस में अच्छी तरह से मिल जाएं.
- एक प्लेट पर घी लगाकर चिकना कर लें.
- अब नारियल पाउडर और चाशनी का मिश्रण इस प्लेट पर डाल दें और जमने के लिए 1-2 घंटे तक रख दें.
- तय समय के बाद पाग को प्लेट से निकाल लें.
- तैयार है नारियल पाग. मनचाहे पीस में काटकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (5 ratings)
4.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को लगाएं ये भोग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप नारियल पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes