रसीले आम के लड्डू बनाने की विधि

रसीले आम के लड्डू बनाने की विधि

बेसन, बूंदी के लड्डू छोड़िए बनाइए रसीले आम के लड्डू. जानिए क्या है विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1/2 कप आम का पल्‍प
  • 1/2 कप कंडेंस्‍ड मिल्‍क
  • 1 कप नारियल का बूरा पाउडर
  • 1 चम्मच इलायची का पाउडर
  • 1/2 कप मिक्‍स सूखे मेवे

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- मीडियम आंच में एक मोटे तले का पैन रखें और इसमें नारियल का बूरा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसे निकालकर एक प्लेट पर रख लें. (मीठे में खास है मावा लड्डू )
- अब पैन में आम का पल्प डालें और कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद कंडेस्‍ड मिल्‍क डालें. (बने रहना है हेल्दी तो ये खास लड्डू खाइए )
- फिर सारे सूखे मेवे व इलायची पाउडर छिड़कर अच्छी तरह मिक्स करें. इसे तब तक चलाते रहें जब तक यह आटे जितना सख्त न हो जाए. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू )
- जब आपको लगे यह थोड़ा सख्‍त या नरम हो गया है तो आंच बंद कर दें.
- अब इस मिश्रण को ठंडा करें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोइयां लेकर लड्डू बना लें. (मिश्रण हथेलियों पर चिपके नहीं, इसके लिए पानी लगा लें.) (राजस्‍थानी चूरमा लड्डू )
- अब इन लड्डुओं को नारियल के बूरे में अच्छी तरह रोल कर लें.
- आपके मैंगो लड्डू तैयार हैं. (मोतीचूर के लड्डू )
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (22 ratings)
4.2 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रसीले आम के लड्डू बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप आम का पल्‍प और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes