नाश्ते में ऐसे बनाइए हरे मटर की कचौड़ियां

नाश्ते में ऐसे बनाइए हरे मटर की कचौड़ियां

नाश्ते में कचौड़ियां खाना तो हर कोई बहुत पसंद करता है. चाय, कचौड़ियां, जलेबी का मजा ही कुछ और है. वैसे तो आप दाल की कचौड़ी ही ज्यादा खाते होंगे पर हरे मटर की कचौड़ियां भी किसी से कम नहीं. इसे आप ताजा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी हरी मटर
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर हल्दी
  • 1/4 टीस्पून साबुत सौंफ
  • 1/4 टीस्पून साबुत धनिया
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून देगी मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार 

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
आटा तैयार करने के लिए :
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर इसे हाथों से मसलकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- आटे को लगभग 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.

अब भरावन तैयार करने के लिए:
- मीडियम आंच पे एक बर्तन में पानी गरम करने के लिए रखे.
- हल्का गरम होते ही इसमें मटर के दाने डालकर उबाल लें.
- लगभग 10 मिनट बाद आंच बंदकर मटर का सारा पानी निकाल दें.
- अब उबली मटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के गरम होते ही मटर का पेस्ट डाले. फिर इसमें सारे मसाले और नमक डालकर खूब अच्छे से मिक्स करें.
- 5 से 10 मिनट तक भूनकर आंच बंदकर दें और भरावन को ठंडा होने दें.

चलिए अब बनाते हैं कचौड़ियां:
- तेज आंच पे एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- आटे की छोटी लोई बनाकर इसकी पूरी बेलें.
- पूरी के बीच में भरावन रखें और इसकी पोटली बनाकर चारों तरफ से पलटकर भरावन बंद कर दें.
- अब इसे उंगलियो से दबाते हुए और थोड बेलते हुए गोल कर लें.
- अब आंच मीडियम कर तेल को हल्का ठंडा कर लें और कचौड़ियां डालकर दोनों तरफ से सुनहरा तल लें.
- तैयार हैं हरी मटर की कचौड़ियां. चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाइए हरे मटर की कचौड़ियां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी हरी मटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes