चिकन कटलेट

चिकन कटलेट

चिकन कीमे से बनी टेस्टी और क्रिस्पी डिश, स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसका नाम है चिकन कटलेट. जानें कैसे बना सकते हैं आप भी इसे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम चिकन कीमा, एक प्याज
  • 2 हरी मिर्च, आधी लाल शिमला मिर्च, आधी हरी शिमला मिर्च, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा कप ताजा ब्राउन ब्रेड क्रम्ब्स, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- प्याज, हरी मिर्च, लाल और हरी शिमला मिर्च को मोटा-मोटा काटकर एक चॉपर में डालकर बारीक चॉप कर लें.
- अब इसे एक बाउल में निकालकर इसमें चिकन कीमा, नमक और काली मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- मध्यम आंच मेंम नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- हथेलियों को पानी से गीला करें और इस पर थोड़ा-सा चिकन का मिश्रण लेकर पतला कटलेट बना लें. आप इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैं.
- कटलेट तवे पर रख कर दोनों साइड सुनहरा होने तक पका लें.
- किचन पेपर पर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- हरी या लाल चटनी के साथ गरमागरम चिकन कटलेट सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (25 ratings)
3.9 avg from 25 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन कटलेट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम चिकन कीमा, एक प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes