मल्टीग्रेन ब्रेड से बनाएं दही कॉर्न सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

मल्टीग्रेन ब्रेड से बनाएं दही कॉर्न सैंडविच

आपने अब तक कई तरह के सैंडविच बनाए होंगे. अब बनाइए दही कॉर्न सैंडविच और भी सादे ब्रेड से नहीं बल्कि मल्टीग्रेन ब्रेड से.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मल्टीग्रेन ब्रेड के 6 स्लाइस, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, एक हरी मिर्च, लहसुन की दो कलियां, एक छोटी कटोरी मूंगफली, एक छोटी कटोरी दही, एक छोटा कटोरी मक्खन, एक कप कॉर्न (उबला हुआ), चीज की 3 स्लाइस, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, मूंगफली, दही और नमक डालकर एकसाथ पीस लें और गाढ़ी चटनी बना लें.
- दूसरी ओर एक कटोरी में मक्खन और कॉर्न को अच्छे से मिला लें.
- अब ब्रेड पर पहले चटनी और फिर इसके ऊपर मक्खन और कॉर्न का पेस्ट फैलाएं.
- अंत में चीज की एक स्लाइस रखकर ऊपर से एक और ब्रेड रखें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही मक्खन लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सेंक लें.
- तैयार है मल्टीग्रेन ब्रेड दही कॉर्न सैंडविच. इसे हरी चटनी, सॉस के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो इसे बिना सेंके भी खा सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मल्टीग्रेन ब्रेड से बनाएं दही कॉर्न सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे मल्टीग्रेन ब्रेड के 6 स्लाइस, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, एक हरी मिर्च, लहसुन की दो कलियां, एक छोटी कटोरी मूंगफली, एक छोटी कटोरी दही, एक छोटा कटोरी मक्खन, एक कप कॉर्न (उबला हुआ), चीज की 3 स्लाइस, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes