नाश्ते में बनाएं स्पैनिश ऑमलेट
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नाश्ते में बनाएं स्पैनिश ऑमलेट

नाश्ते में ऑमलेट खाना काफी हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. ऐसे में ऑमलेट तो आप सभी बनाना जानते हैं, लेकिन हम आपके लिए लाए हैं स्पैनिश ऑमलेट की नई रेसिपी जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 अंडे
  • 2 आलू
  • 2 प्याज
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 कप तेल
  • 1/2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आलू को गोल-गोल काट लें और प्याज को भी काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- इस बीच इसमें ऑलिव ऑयल डाल दें.
- इसके बाद इसमें आलू और नमक डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर फ्राई कर लें.
- तय समय के बाद प्याज डालकर मिलाएं और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. ध्यान रहे इन्हें जलाना नहीं है.
- दूसरी ओर एक बर्तन में अंडे फोड़कर डाल दें.
- इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से फैंट लें.
- अब गैस बंद कर दें और एक बर्तन पर छलनी रखकर आलू और प्याज से सारा तेल अलग कर छान लें.
- फ्राइड किए आलू और प्याज को अंडे में डालकर मिला दें.
- मीडियम आंच पर पैन रखकर इसमें अंडे वाला मिश्रण डालकर सेट करें.
- एक तरफ से ऑमलेट पकने के बाद पलटाकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेंक लें.
- अब गैस बंद कर ऑमलेट क प्लेट में निकाल लें.
- तैयार है स्पैनिश ऑमलेट. इसे चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं स्पैनिश ऑमलेट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 6 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes