ऐसे बनाइए मूंगदाल सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,हेल्‍दी फूड

ऐसे बनाइए मूंगदाल सैंडविच

अब तक आपने दाल के रुप में तो मूंगदाल जरूर खाई होगी, इसके चीले, पकौड़े जैसी सभी चीजें खाई होंगी. पर क्या कभी इससे सैंडविच बनाया है? यह खाने में बहुत ही बढ़िया लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी मूंगदाल (3 से 4 घंटे भिगोई हुई)
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), दो चम्मच तेल, मक्खन जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- मूंग दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही पैन में अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- अब भिगोई हुई मूंग दाल पैन में डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें
- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी मिलाएं और दाल के सूखते ही आंच बंद कर दें.
- मूंग दाल तैयार है. ऊपर से हरा धनिया डाल दें.
- अब ब्रेड की दो स्लाइस लें और दोनों के बीच में मूंग दाल का ये मिश्रण फैला दें.     
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही ब्रेड पर मक्खन लगाते हुए इसे दोनों तरफ से सेंक लें.
- तैयार है मूंगदाल सैंडविच. केचप के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए मूंगदाल सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी मूंगदाल (3 से 4 घंटे भिगोई हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes