ऐसे बनाइए भगवान जगन्नाथ का प्रसाद छेना पोड़ा

ऐसे बनाइए भगवान जगन्नाथ का प्रसाद छेना पोड़ा

छेना पोड़ा को भगवान जगन्नाथ का प्रसाद भी कहा जाता है. इसे बनाने के लिए छेना तैयार किया जाता है फिर इसमें इलायची, सूजी और कुछ मेवे मिलाकर पकाया जाता है. इसका सारा स्वाद इसे पकाने यानी बेक करने पर ही नि

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 1/2 लीटर दूध
  • 60 ग्राम चीनी
  • 3 टेबलस्पून चीनी
  • 2 टेबलस्पून देसी घी
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटे काजू
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटे बादाम
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस/विनेगर
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 250 ग्राम नमक, दो बर्तन, एक छोटा और एक बड़ा (छोटा बर्तन बड़े बर्तन में अंदर घुस जाए), चाहें तो स्टील की दो टिफिन भी ले सकते हैं., कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- छेना पोड़ा बनाने के लिए हम सबसे पहले छेना बनाएंगे.
- इसके लिए कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें.
- जब इसमें उबाल आ जाए तो दूध में विनेगर या नींबू का रस डालकर कड़छी ले चलाते हुए मिलाएं.
- 4-5 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद दूध फट जाएगा और छेना बन जाएगा.
- अब एक बड़े बर्तन पर सूती का कपड़ा रखें और इसमें फटा दूध डालकर छान लें ताकि छेना को अलग किया जा सके.
- छेने को अब एक बर्तन में डाल लें.


- फिर इसमें सूजी, चीनी, सारे ड्राईफ्रूट, इलायची पाउडर और एक चम्मच देसी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- चम्मच से चलाते हुए फेंटने के बाद छेने को हथेलियों से मिक्स करें. अगर छेना ज्यादा गर्म है तो इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर मैश करें.
- छेना पोड़ा बनाने के लिए छेना थोड़ा चिपचिपा और गीला होना चाहिए. अगर छेने का मिश्रण ऐसा नहीं रहेगा तो छेना पोड़ा अच्छा नहीं बनेगा. इसलिए इसकी थिकनेस का हमेशा ध्यान रखना चाहिए.
- छेने को 8-10 मिनट के लिए ऐसे बर्तन में छोड़ दें.
- इसके बाद कड़ाही में नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें.
- नमक पर बड़ा कटोरे या बर्तन में ढक्कन लगाकर प्रीहीट करें. 8-10 मिनट का समय काफी है.
- जब तक बड़ा बर्तन प्रीहीट हो रहा है. छोटे वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लें.
- चिकनाई लगे हुए बर्तन में तैयार छेना पेस्ट डालकर चम्मच से समतल कर लें.
- अब प्री-हीट वाले बर्तन का ढक्कन हटाकर इसके अंदर छोटा बर्तन रखें. ढक्कन लगाकर 35-40 मिनट तक धीमी आंच पर छेने को बेक करें या पकने दें.
- तय समय के बाद बर्तन को कड़ाही से हटा लें और ठंडा होने दें.
- ढक्कन हटाकर छेना पोड़ा को किनारे से छुड़ाकर एक प्लेट पर पलट लें.
- तैयार है भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ओडिशा का फेमस छेना पोड़ा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए भगवान जगन्नाथ का प्रसाद छेना पोड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 1/2 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes