इस तरीके से आप भी बना सकते हैं घर पर दाल कप्स

इस तरीके से आप भी बना सकते हैं घर पर दाल कप्स

एक बार घर में जरूर ट्राई करें यह दाल कप्स रेसिपी, इसका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो बड़े चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच आमचूर पाउडर, दो कप चना दाल (उबली हुई), दो कप मैदा
  • स्वादनुसार नमक, धनिया पत्ती

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक पैन में तेल को गरम कर लें.
-  तेल के गरम होने के बाद इसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर के भून लें.
- फिर इसमें उबली हुई चना दाल डालें और दो मिनट तक चलाते हुए पका लें.
-  इसके बाद इसमें स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें फिर इसमें धनियापत्ती डालकर गार्निश कर लें.
-अब एक बाउल में दो कप मैदा लें और इसमें स्वादनुसार नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिला कर अच्छे से मैदे को गूंद लें.
- गूंदे हुए मैदे को बेल लें और ट्रायंगल शेप में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर एक पैन में तेल गरम कर लें और मैदे के टुकड़ों को अच्छे से फ्राई कर लें.
- इसके बाद एक बाउल या किसी कप में पहले थोड़ी सी दाल को डाले फिर उसके ऊपर इमली की चटनी, पुदीना चटनी, प्याज डाले, फिर दाल डालकर इसमें हल्के प्याज से गार्निश करें और साथ में मैदे से बनी पापड़ी के साथ इसका मजा लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (2 ratings)
1 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरीके से आप भी बना सकते हैं घर पर दाल कप्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो बड़े चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच आमचूर पाउडर, दो कप चना दाल (उबली हुई), दो कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes