इस तरीके से कुकर में बनाएं एगलेस केक, बनेगा सॉफ्ट

इस तरीके से कुकर में बनाएं एगलेस केक, बनेगा सॉफ्ट

अगर आपको लगता है कि माइक्रोवेव या ओवन में ही टेस्टी और फूला हुआ केक बनाया जा सकता है, तो ऐसा नहीं है. इस विधि से आप कुकर में ही एगलेस केक बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मैदा
  • 2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/4 कप कोको पाउडर
  • 1/4 कप पिघला हुआ मक्खन/अनसॉल्टेड बटर
  • 5-6 बूंदें वनीला एसेंस
  • 3/4 कप पिसी चीनी, चुटकीभर नमक
  • 1/2 कप सूखे कटे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और सोडा को छलनी में छान लें.
- इसके बाद एक बड़े कटोरे में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- फिर मैदे के मिश्रण और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर चम्मच से राउंड एंड कट करके फेंटें.
- फिर इसमें सूखे मेवे मिलाकर राउंड एड कट करके फेंट लें.
- इस मिश्रण 15-20 मिनट के लिए रख दें. ताकि मैदा अच्छी तरह फूल जाए.
- अब एक बेकिंग ट्रे में पहले बटर लगाकर चिकना कर लें. फिर इसमें अच्छी तरह से मैदा डालकर फैला लें.
- तैयार केक बैटर को बेकिंग ट्रे में डाल दें.
- प्रेशर कुकर को तेज आंच पर 5 मिनट तक गरम कर लें. ध्यान रखें कुकर के ढक्कन की रबड़/लिड और सीटी निकाल लें.
- जब कुकरअच्छे से गरम हो जाए तो बेकिंग ट्रे को इसमें डालकर ढक्कन लगाकर धीमी आंच में 30 मिनट के लिए रख दें. ध्यान रहे कुकर पानी नहीं डालना है.
- तय समय बाद ढक्कन खोलकर कांटे या फिर टूथपिक गड़ाकर केक चेक कर लें. अगर कांटा या टूथपिक एकदम साफ निकलते हैं तो समझिए केक अच्छी तरह पक गया है.
- अगर कांटे में केक के दाने लगे हों तो ढक्कन बंद कर 5-10 मिनट के लिए फिर धीमी आंच पर रखकर पका लें.
- तैयार केक को कुकर से निकाल लें और आइसिंग शुगर से गार्निश कर सर्व करें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (52 ratings)
3.8 avg from 52 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरीके से कुकर में बनाएं एगलेस केक, बनेगा सॉफ्ट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes