बिना मावा के ऐसे बनाएं लौकी का हलवा

बिना मावा के ऐसे बनाएं लौकी का हलवा

अक्सर लौकी का हलवा बनाने के मावा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं बिना मावा के कैसे लौका का स्वादिष्ट हलवा बनाया जा सकता है. इसकी खासबात ये है कि इसे व्रत के दौरान भी खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 लौकी
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप मलाई वाला दूध
  • 4 टेबलस्पून धी
  • 1 टीस्पून काजू पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 4-5 बादाम
  • 2 काजू

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में 1 चम्मच घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें लौकी डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए 5 मिनट तक भून लें.
- इसके बाद दूध डालकर चलाते हुए पकाएं.
- फिर चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- अब काजू पाउडर, इलायची पाउडर और घी डालकर हलवे के पैन छोड़ने तक पकाएं.
- तय समय बाद गैस बंद कर हलवे को एक बर्तन में निकाल लें.
- तैयार है लौकी का हलवा. बादाम और काजू से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (8 ratings)
4.3 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना मावा के ऐसे बनाएं लौकी का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes