मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी
रसगुल्ला खाना हर कोई बहुत पसंद करता है पर वही इसका छोटा छोटा आकार सबको बहुत लुभाता भी है. इसका रसीला स्वाद बहुत ही अच्छा होता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 लीटर दूध फुल क्रीम
- 2 नींबू का रस
- 2 टीस्पून अरारोट
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- 4 कप चीनी
- 2 से 3 कप पानी
विधि
- दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं.
- जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा.
- अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है.
- इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें और इसे कद्दूकस या हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें.
- फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें. इस तरह रसगुल्ला बनाने के लिए मिश्रण तैयार करें.
- अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर एकदम छोटे-छोटे बॉल तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं.
- जब सारी सामग्री से बॉल तैयार हो जाएं, तो इनको एक गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
- रसगुल्लों की चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में चीनी और 2 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें.
- चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें. भगोने को एक प्लेट से ढक दें.
- रसगुल्ला और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं. कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
- इस तरह चाशनी में सिर्फ 1 से 2 कप तक पानी डालें, और खुशबू के लिए उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें. रसगुल्ले पकने के बाद फूल कर दुगने हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट रसभरी. फ्रिज में ठंडाकर पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर दूध फुल क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर दूध फुल क्रीम तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी बनाने के लिए 2 लीटर दूध फुल क्रीम के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मीठे में घर पर बनाइए स्वादिष्ट रसभरी एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT