जानिए तीन रंगों वाली तिरंगी बर्फी कैसे बनाते हैं

जानिए तीन रंगों वाली तिरंगी बर्फी कैसे बनाते हैं

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी की खुशी में मुंह मीठा करना तो बनता है, तो क्यों न केसरिया, सफेद, और हरे रंग की शानदार चीज बनाई जाए. यह चीज है तिरंगी बर्फी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 500 ग्राम मावा (खोया)
  • 250 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम घी, कटे हुए बादाम, कटे हुए पिस्ता, कटे हुए काजू, दो चम्मच नारियल बूरा
  • 2 से 3 बूंद खाने वाला हरा रंग
  • 2 से 3 बूंद खाने वाला केसरिया रंग, दो चुटकी केसर
  • 2 से 3 चाँदी वर्क की पत्ती

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 4 - 6
- एक कड़ाही में घी गर्म करें, इसमें बादाम, पिस्ता और काजू को हल्का भून लें.
- फिर दूसरी कड़ाही में मावा भूनें हल्का गुलाबी होने पर, मावे में चीनी डालकर चलाएं, जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें.
- फिर मावे को तीन हिस्सों में बांट लें, मावे के एक हिस्से में हरा रंग, एक हिस्सा बिना रंग का सफेद रखें, एक हिस्से में केसरिया रंग और थोड़ा केसर मिलाएं.-
अब एक थाली में घी लगाएं और थाली में सबसे पहले हरे रंग के मावे की परत बिछाएं, उसके ऊपर सफेद मावा और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत बिछाएं.
- बाद में मावे पर ऊपर से बादाम और पिस्ता छिड़क कर ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर मुंह मीठा करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (86 ratings)
3.9 avg from 86 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए तीन रंगों वाली तिरंगी बर्फी कैसे बनाते हैं एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मावा (खोया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes