चिली इडली

चिली इडली

चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो इडली से बनाएं टेस्टी और यमी डिश. जिसका नाम है चिली इडली. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • इडली बनाने के लिए सामग्री
  • 1 कप रवा/सूजी, आधा कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1 चौथाई कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 चौथाई कप पानी, ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च, बीच से फाड़कर काटी हुई
  • 3 छोटी हरी प्याज, बारीक कटी हुई, आधा कप पीली व हरी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • 1 चौथाई चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 2 चम्मच पानी में घोला हुआ

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल में रवा, दही, बेकिंग सोडा, नमक, तेल और पानी डालें और अच्छी तरह मिक्सकर इडली का घोल तैयार कर लें.
- अब 3 छोटी कटोरी में चिकनाई लगाकर इसमें इडली का घोल डाल लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में 3 कप पानी डालकर इसमें घोल वाली कटोरी रखें और तेज आंच में ढककर पकाएं. इसमें 10-12 मिनट लगेंगे.
- आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद इडली को कटोरी से निकालकर लंबा-लंबा काट लें.
- एक फ्राई पैन में मक्खन गरम करें और इसमें इडली फ्राई कर लें.
- अब एक दूसरे फ्राई पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें हरी प्याज और शिमला मिर्च डालें और 4-5 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें सोया सॉस, चीनी, काली मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लोर घोल और इडली डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- चिली इडली तैयार है.
- इसे सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (41 ratings)
4.3 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिली इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे इडली बनाने के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes