बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट
पके चावल बच गए हैं तो स्वीट कॉर्न मिलाकर बनाएं कॉर्न कटलेट. यह बच्चों को भी पसंद आएगा और बड़ों को भी. तो देर किस बात की आइए सीखते हैं कॉर्न कटलेट बनाना.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- डेढ़ कप स्वीट कॉर्न, उबले हुए, एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, डेढ़ कप पके हुए चावल
- 4 बड़ा चम्मच तेल
- 2 मीडियम साइज के प्याज, बारीक कटे हुए
- 15-20 पत्ते ताजे पुदीनी, बारीक कटे हुए, एक बड़ा चम्मच ताजा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 2 आलू, उबले और मैश किए हुए, नमक स्वादानुसार
- 2 हरी मिर्च कटी हुई, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च, कुटी हुई
विधि
- फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- जब प्याज सुनहरी हो जाए तो इसमें कॉर्न , चावल, आलू, नमक, हरी मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, हरा धनिया और पुदिना डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें और मिलाकर 10-15 मिनट तक पकाएं.
आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
- अब एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें.
- कॉर्न के मिश्रण से कटलेट्स बना लें. इन्हें हल्का-सा दबा कर पैन में पकने के लिए रखें और पलटते हुए दोनों साइड सुनहरा होने तक तल लें.
- पैन से निकालकर किचन पेपर पर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- सॉस या टोमैटो केचअप के साथ गरमागरम सर्व करें.
नोट:
- आप इन्हें ओवन में भी पका सकते हैं. कटलेट्स पर थोड़ा तेल छिड़कें और गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान पर पकाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे डेढ़ कप स्वीट कॉर्न, उबले हुए, एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, डेढ़ कप पके हुए चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप स्वीट कॉर्न, उबले हुए, एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, डेढ़ कप पके हुए चावल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट बनाने के लिए डेढ़ कप स्वीट कॉर्न, उबले हुए, एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, डेढ़ कप पके हुए चावल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट एक लोकप्रिय इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT