पकवानगली की यूजर से सीखें मीठी पूरी बनाना

पकवानगली की यूजर से सीखें मीठी पूरी बनाना

अगर आप रोज-रोज सादी रोटी खाकर बोर हो गएं हैं तो घर पर ही बनाएं मीठी पूरी. यह रेसिपी हमें पकवानगली की यूजर स्मृति मिश्रा ने भेजी है. अगर आपके पास भी कुछ लजीज पकवानों की रेसिपी तो हमसे शेयर करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 150 ग्राम आटा
  • 300 ग्राम मैदा
  • 2-3 बड़ा चम्मच घी
  • 1 कप पिसी चीनी
  • 3 कप दूध, घी तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- दूध में पिसी चीनी मिला लें.
- एक बर्तन में मैदा और आटा मिक्स करके घी का मोयन लगाएं और चीनी मिक्स किए दूध से आटा गूंद लें.
- आटा गूंदकर 15 मिनट के लिए रख दें.
- अब एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें.
- आटे की लोइया बनाएं और इसे थोड़ा मोटा बेलकर घी में तल लें.
- मीठी खस्ता पूरी सब्जी या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
- हमें यह रेसिपी पकवान गली की यूजर स्मृति मिश्रा ने भेजी है. अगर आपके पास भी ऐसी ही कुछ मजेदार रेसिपी हैं तो हमें http://www.pakwangali.in/ugc.php पर भेजें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (144 ratings)
4 avg from 144 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पकवानगली की यूजर से सीखें मीठी पूरी बनाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes