हरी मिर्च का ठेचा

हरी मिर्च का ठेचा

हरी मिर्च का ठेचा महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली एक प्रकार की चटनी है. ये रोटी या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. जानें इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 15-20 हरी मिर्च
  • 2-4 लहसुन की कलियां, नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच धनिया (बारीक कटा हुआ)

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर उसके दो टुकड़े कर लें. साथ ही लहसुन भी छिल लें.
- हल्की आंच में पैन में तेल गर्म कर लें. (आम की लौंजी)
- तेल के गर्म होते ही हरी मिर्च और लहसुन को तीन-चार मिनट के लिए भून लें.
- अब भूनी हुई मिर्च और लहसुन में नमक डालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. (गार्लिक टोमैटो चटनी)
- फिर उसी पैन में तेल गर्म कर राई का छौंक लगाएं.
- इसमें पिसी हुई हरी मिर्च और लहसुन डालकर थोड़ा-सा भून लें.  (अंगूर की चटनी)
- मिर्च के भुनते ही नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं.
- तैयार है  स्वादिष्ट  हरी मिर्च का ठेचा. रोटी या चावल के साथ मजे से खाएं.  (कच्चे आम की चटनी)

नोट:
-
आप ये ठेचा फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं.
- मिक्सर के बजाय आप सिलबट्टे पर भी भुनी हुई हरी मिर्च और लहसुन पीस सकते हैं. (खजूर-किशमिश की चटनी)
- यदि आपको लहसुन पसंद न हो, तो आप इसे बिना लहसुन के भी बना सकते हैं.

Photo: Madhura's Recipe

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (41 ratings)
4.2 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरी मिर्च का ठेचा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 15-20 हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes