जायकेदार सब्जी के लिए ऐसे डालें सारे मसाले...

जायकेदार सब्जी के लिए ऐसे डालें सारे मसाले...

 स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए इसे सही तरीके से बनाना जरूरी है. एक भी स्टेप आगे-पीछे होने से स्वाद और रंग दोनों में फर्क आ जाता है. पकवानगली बता रहा है सब्जी बनाने के स्टेप्स जिन्हें अपनाने से आप

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- किसी भी चीज को बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के अच्छे से गर्म होने के बाद जीरा डालें और जीरे के चटकने के साथ ही प्याज डाल दें.
- प्याज के फ्राई हो जाने के बाद ही लहसुन और अदरक के टुकड़े भूनें. (अब नहीं आएगी खाने में सरसों तेल की तीखी महक)
- अगर प्याज और लहसुन एकसाथ डाल देंगे तो लहसुन तो जल्दी भुन जाएगा पर प्याज रह जाएगी और प्याज के भुनने तक लहसुन जल जाएगा और इसमें कड़वाहट आ जाएगी. 
- अगर आप पेस्ट डालने की सोच रहे हैं तो प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट बना लें. पेस्ट को आप एकसाथ ही डाल सकते हैं. (इस तरीके से खाएं प्याज, होगा फायदा)
- प्याज और लहसुन के बाद ही मसालों को भूनने की सोचें.  (खाना बनाते वक्त ऐसे बचाएं मसालों को जलने से)
- पाउडर मसालों को भुनने से पहले एक छोटी कटोरी में पानी के साथ घोल (पेस्ट) बना लेंगे तो बेहतर होगा.  (ऐसे बनाएं दाल-सब्जी स्वादिष्ट)
- जब मसाला भी पूरी तरह से भुन जाए (तेल छोड़ने लगे) तब ही कड़ाही में दाल या सब्जी डालें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (37 ratings)
4.1 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जायकेदार सब्जी के लिए ऐसे डालें सारे मसाले... एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे जायकेदार सब्जी के लिए ऐसे डालें सारे मसाले... और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes