लंच में ऐसे बनाइए दही अरबी, खाने में आ जाएगा मजा
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच में ऐसे बनाइए दही अरबी, खाने में आ जाएगा मजा

सादा दही तो आप खाते ही हैं पर अब बनाइए दही अरबी की लजीज सब्जी. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • अरबी 250 ग्राम (उबली हुई), तीन कप दही, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, तीन चम्‍मच घी, सेंधा नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले उबली हुई अरबी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
- अब एक कड़ाही में मीडियम आंच में घी डालकर गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही इसमें अजवाइन डालकर भूनें.
- अजवाइन के भुनते ही सारे मसाले डालकर फ्राई कर लें.
- अब मसाले में अरबी के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- अरबी में दो कप पानी डालकर चलाएं और फिर इसमें दही डालकर कुछ देर तक चलाते रहें.
- धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें नमक मिला दें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है दही अरबी. पूरी और पराठे के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (85 ratings)
4.2 avg from 85 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में ऐसे बनाइए दही अरबी, खाने में आ जाएगा मजा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे अरबी 250 ग्राम (उबली हुई), तीन कप दही, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, तीन चम्‍मच घी, सेंधा नमक स्‍वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes