व्रत में खाएं साबूदाना बिरयानी

व्रत में खाएं साबूदाना बिरयानी

अगर आप व्रत रहते हैं और एक-सा फलाहार करके मन ऊब गया है तो साबूदाना बिरयानी ट्राई करें. यह आपको कुछ अलग स्वाद देगा. देखें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कटोरी साबुदाना
  • 1 गाजर, बारीक कटा हुआ
  • 2 आलू उबले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  • 2 बड़ा चम्मच मूंगफली के दानें
  • 2 छोटे चम्मच ड्राई फ्रूट्स
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक, आधा छोटा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच अनार के दाने

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- साबूदाना को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें और छलनी में निकाल लें.
- अब मध्यम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो मूंगफली के दाने और ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का तल लें.
- फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
- अब इसी पैन में तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और गाजर डालें.
- गाजर के मुलायम हो जाने पर इसमें साबूदाना, मूंगफली के दाने और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
- अब आलू, सेंधा नमक, अमचूर पाउडर और काली मिर्च डाल दें.
- ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (176 ratings)
4.1 avg from 176 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत में खाएं साबूदाना बिरयानी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी साबुदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes