क्रीमी लौकी सूप
Back
सूप वेज

क्रीमी लौकी सूप

लौकी के सादा स्वाद में डालें क्रीमी ट्विस्ट और बनाएं क्रीमी लौकी सूप. जानें इसकी आसान विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक लौकी
  • 2 प्याज कटे, लहसुन की 5 कलियां, छिली और कटी, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच क्रीम चीज या मलाई
  • 2 चम्मच मिक्स हर्ब पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- लौकी को छीलकर धोएं और इसे काट लें.
- अब पैन में 2 कप पानी, लौकी, प्याज और लहसुन डालें.
- पैन को ढककर गैस पर धीमी आंच में रखें. लौकी को 15-20 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद पकी हुई लौकी को ठंडा करके इसे मिक्सर में पतला ग्राइंड कर लें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें और इसमें लौकी का मिश्रण डालकर मिलाएं.
- फिर इसमें मिक्स हर्ब, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें.
- सूप को पतला करना है तो इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी मिलाएं. इसे 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
- अब सूप में क्रीम चीज या मलाई डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है क्रीमी लौकी सूप. इसे बॉउल में डालकर ब्रेड के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (24 ratings)
4.2 avg from 24 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रीमी लौकी सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes