टमाटर भिंडी का सूप
Back
सूप वेज

टमाटर भिंडी का सूप

टमाटर और भिंडी की वही बोरिंग सी सब्जी से हटकर अगर कुछ खास चाहते हैं तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम ताजे टमाटर, एक मध्यम आकार का प्याज मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 तेजपत्ता
  • 5-6 टुकड़े काली मिर्च, एक टुकड़ा सेलरी
  • 100 ग्राम टोमैटो केचअप
  • स्वादानुसार नमक
  • 150 ग्राम भिंडी(ओकरा), तलने के लिए तेल
  • 50 ग्राम कटा हुआ लहसुन
  • 50 ग्राम मक्खन

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक गहरा बर्तन में टमाटर, प्याज , तेजपत्ता, काली मिर्च और सेलरी के साथ एक लीटर पानी डालकर उबालें.
- भिंडी को छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर एक पैन में तेल डालकर तलें और सुनहरा होने पर निकालकर एक तरफ रख दें.
- अब एक पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म करें और टमाटर वाला पानी डालकर 30 मिनट तक पकाएं.मीसो सूप बनाना सीखें...
- इसके बाद लहसुन डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं और ठंडा करके छानकर अलग कर लें.
- छने हुए सूप को दोबारा आंच पर रखें और टोमैटो केचअप, नमक मिलाकर गाढ़ा करें.वेजिटेबल मनचाओ सूप
- तली हुई भिंडी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (11 ratings)
4 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टमाटर भिंडी का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम ताजे टमाटर, एक मध्यम आकार का प्याज मोटे टुकड़ों में कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes