वेजिटेबल मनचाओ सूप
Back
सूप वेज

वेजिटेबल मनचाओ सूप

हम अक्सर रेस्तरां और होटल्स में चाइनीज वेजिटेबल मनचाओ सूप ऑर्डर करते. अब इस रेसिपी की मदद से अपने किचन में बनाएं यह टेस्टी सूप.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/4 कप पत्तागोभी (कद्दूकस किया)
  • 1/4 कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1/4 कप मशरूम (कटा)
  • 1/4 कप फ्रेंच बींस (कटी)
  • 1/4 कप हरा प्याज (कटा), एक शिमला मिर्च (बारीक कटी), एक चम्मच अदरक (बारीक कटी), एक चम्मच लहसुन (बारीक कटा)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी), आधा छोटा चम्मच वेनेगर
  • 2 चम्मच सोया सॉस
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
  • 6 चम्मच कॉर्न फ्लॉर (2 बड़े चम्मच पानी में घुला)
  • स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल
  • 1/3 कप फ्राइड नूडल्स

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर पैन में तेल गर्म. इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट फ्राई करें.
- इसके बाद पैन में हरा प्याज डालकर एक मिनट पकाएं.
- अब फ्रेंच बींस और मशरूम डालें. इसे तेज आंच पर पकाएं और चलाते रहें.
- जब मशरूम के किनारे हल्के ब्राउन हो जाएं तो इसमें गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर मिक्स करें.
- सब्जियों को 3 से 4 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
- फिर सब्जियों में सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
- इसके बाद पैन में वेजिटेबल स्टॉक या पानी और नमक डालकर आंच धीमी कर दें.
- अब इसमें पानी में घुला कॉर्न फ्लॉर डालकर मिलाएं और पकाए.
- जब सूप गाढ़ा होकर पक जाए तो इसमें वेनेगर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है मनचाओ सूप. इसे अच्छे से चलाकर कटोरों में सर्व करके ऊपर से फ्राइड नूडल्स डालें और धनिया पत्तियों से गार्निश करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (134 ratings)
4.4 avg from 134 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेजिटेबल मनचाओ सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/4 कप पत्तागोभी (कद्दूकस किया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes