मैंगो आइस टी

मैंगो आइस टी

आइस टी के भी कई अलग-अलग फ्लेवर होते हैं. इस बार गर्मियों में आम के टेस्ट को दें एक नयापन और आसानी से बनाएं मजेदार मैंगो आइस टी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 आम
  • 3 छोटे चम्मच चायपत्ती, आधा बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार चीनी
  • 4 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें. इसे मिक्सर में पीसकर आम की प्यूरी (पेस्ट) बनाएं.
- अब आम की प्यूरी (पेस्ट) फ्रिज में रखें. गैस पर बर्तन में पानी गर्म करने रखें.
- इसके बाद गर्म पानी में चायपत्ती डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड पकाएं.
- अब गैस बंद करके उबली चायपत्ती को ढककर 5 मिनट के लिए रखें.
- फिर चायपत्ती वाले पानी को छानकर फ्रिज में ठंडा होने रखें.
- जब चायपत्ती वाला पानी ठंडा हो जाए तो इसे फ्रिज से निकालें और मिक्सर जार में डालें.
- इसी के साथ जार में आम की प्यूरी (पेस्ट), नींबू रस और चीनी डालें.
- अब जार का ढक्कन लगाकर इसे मिक्सर में हाई पर 1 से 2 मिनट तक चलाएं.
- तैयार है मैंगो आइस टी. इसे ग्लास में डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर पुदीना पत्तियों सें गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (37 ratings)
3.8 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैंगो आइस टी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes