झटपट बनाएं प्याज डोसा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

झटपट बनाएं प्याज डोसा

नाश्‍ते में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो प्‍याज का डोसा बनाना बेस्‍ट आइडिया बन स‍कता है. खाने में टेस्‍टी और झटपट बनने वाली डिश को आज ही बनाना सीखें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप रवा
  • 1 कप चावल का आटा
  • 1/4 कप मैदा
  • 1 चम्‍मच जीरा
  • 5-6 साबुत काली मिर्च
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 8-10 कड़ी पत्‍ते, नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- एक बॉउल में रवा, चावल का आटा, मैदा, नमक और पानी डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करके घोल तैयार करें.
- तैयार घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, काली मिर्च के दाने और कड़ी पत्ता डाल कर अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर घोल गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा पानी और डालें और स्‍वादानुसार नमक मिलाएं.
- नॉन स्टिक तवा या फिर डोसा गरम करें और उसमें थोड़ा सा पानी छिड़कें.
- जब पानी सूख जाए, तब उसमें पतला घोल डालकर गोलाई में चलाएं.
- अब डोसे के ऊपर कटी हुई प्याज फैलाएं और इसके किनारों पर तेल लगाएं और डोसे को कम आंच पर पकाएं.
- जब डोसा कुरकुरा होने लगे तो इसे साइड से मोड़ दें और प्‍लेट में निकाल कर रख लें.
- बाकी के घोल से भी इसी तरह डोसे तैयार करें.
- तैयार डोसों को नारियल चटनी और रसम के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (566 ratings)
4.2 avg from 566 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

झटपट बनाएं प्याज डोसा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप रवा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes