गेहूं आटा डोसा

गेहूं आटा डोसा

आमतौर पर डोसा चावल के आटे का बनता है पर इसका स्वाद बदलने के लिए इसे अलग-अलग आटों से बना सकते हैं. ट्राई करें गेहूं आटा डोसा की यह रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप गेहूं का आटा
  • 2 कप चावल का आटा, आधा कप खट्टा दही या मट्ठा, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
  • 4 से 5 करी पत्ते बारीक कटे हुए
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- बर्तन में चावल और गेहूं का आटा छानकर मिलाएं.
- अब आटे में हरी मिर्च, करी पत्ते, जीरा, नमक और दही या मट्ठा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद आटे के मिश्रण में लगभग 1 से 2 कप पानी डालकर मिलाएं और पतला घोल तैयार कर लें.
- अब गैस पर डोसा तवा या पैन रखकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
- तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालकर प्याज के टुकड़े से तवे को रगड़ दें.
- अब तवे पर डोसे का घोल डालें. फिर इसके चारों तरफ तेल डालकर घोल को हल्का सुनहरा होने दें.
- अब चमचे से घोल को तवे पर गोल शेप में फैलाकर सेकें.
- इसके बाद डोसा पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें. इसे हल्का ब्राउन होने तक सेकें.
- फिर इसे प्लेट में निकाल लें. इसी बाकी के डोसे बनाएं.
- लीजिए तैयार हैं गेहूं आटा डोसा. अब इसे सांभर और नारियल चटनी या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (254 ratings)
4.3 avg from 254 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गेहूं आटा डोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes