ऐसे बनाइए मसाला ऑमलेट, नाश्ते में आ जाएगा मजा

ऐसे बनाइए मसाला ऑमलेट, नाश्ते में आ जाएगा मजा

रोज एक जैसा ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं तो इसमें थोड़ा ट्विस्‍ट लाएं. किसी दिन मसाला ऑमलेट तैयार करें. ये झटपट बन जाता है और इसका नाश्‍ता करने में आपको मजा आ जाएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • तीन अंडे, एक प्‍याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (छोटे टुकड़ों में कटा), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी धनिया पत्ती, आधी शिमला मिर्च ( छोटे टुकड़ों में कटी हुई), तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही प्‍याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भूनें.
- दूसरी ओर एक कटोरी में तीन अंडों को नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ अच्‍छे से फेंटें.
- अब एक दूसरे पैन में अलग से मीडियम आंच में तेल गरम करें और फेंटे हुए अंडे को डालें.
- इसके बाद ऊपर से फ्राई की हुई सब्जी डालें और ऑमलेट को पकने दें.
- ऑमलेट को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक ले.
‌- तैयार है मसाला ऑमलेट. टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (873 ratings)
3.9 avg from 873 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए मसाला ऑमलेट, नाश्ते में आ जाएगा मजा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे तीन अंडे, एक प्‍याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (छोटे टुकड़ों में कटा), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी धनिया पत्ती, आधी शिमला मिर्च ( छोटे टुकड़ों में कटी हुई), तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes