बटर चिकन बिरयानी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बटर चिकन बिरयानी

बिरयानी खाना किसे नहीं पसंद होता. इसे बनाने के कई अलग तरीके हैं और वहीं अगर इसे सही तरीके से नहीं बनाया जाए तो इसका स्वाद बिल्कुल बेकार लगता है. पकवानगली बता रहा है परफेक्ट बटर चिकन बिरयानी बनाने की

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • चिकन बनाने के लिए
  • 250 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 कप दही, आधा कप काजू पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 कप टोमैटो प्यूरी
  • 1 कप फ्राइड प्याज, नमक स्वादानुसार
  • 1 कप बारीक कटी धनियापत्ती
  • 1 कप बारीक कटा पुदीना पत्ता
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 2 लौंग
  • 1 दालचीनी, चावल बनाने के लिए
  • 1 आलू (पतले गोलाकार में कटे हुए)
  • 4 कप बासमती चावल (भिगोया हुआ)
  • 2 बड़ा चम्मच फ्राइड प्याज
  • 2 बड़ा चम्मच धनियापत्ती
  • 1 बड़ा चम्मच क्रीम
  • 2 बड़ा चम्मच केसर वाला दूध

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बर्तन में चिकन बनाने की सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच में एक हांडी में घी गर्म करने के लिए रखें. (इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला)
- घी के गर्म होते ही लौंग, दालचीनी, चिकन का तैयार मिश्रण डालकर कड़छी से अच्छे से चलाएं और ढककर 5 से 10 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें. (बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस में ये है अंतर)
- अब एक दूसरी मीडियम आंच में एक हांडी में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही आलू के पीस समान तौर पर रख दें. (अवधी दमगोश्त कच्ची बिरयानी का खुल गया राज!)
- आलू के ऊपर चावल फैलाएं और ऊपर से फ्राइड प्याज भी डाल दें.
- अब चावल के ऊपर 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती, अधपका चिकन, क्रीम और दोबारा चावल डालें. (ये है बिरयानी के लिए चावल पकाने का सही तरीका)
- अंत में केसर वाला दूध, बची हुई धनियापत्ती और फ्राइड प्याज डालें. (लखनवी मटन बिरयानी)
- इसके बाद एक एक छोटी कटोरी में फॉयल पेपर लगाएं और इसमें चारकोल, घी और लौंग डालकर चावल के बीचों बीच रख दें.
- अब हांडी को ढककर चावल को 20-25 मिनट तक पकाएं. (भारत की शेरनी पीवी सिंधू को पंसद है हैदराबादी चिकन बिरयानी)
- गर्मागर्म बटर चिकन बिरयानी तैयार है. हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ सर्व करें.

फोटो: www.rantarak.com

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बटर चिकन बिरयानी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे चिकन बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes