लखनवी मटन बिरयानी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

लखनवी मटन बिरयानी

लखनऊ के टुंडे कबाब के बाद खाने में अगर किसी चीज का मजा है तो लखनवी मटन बिरयानी का है. आप भी जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 2 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 3 हरी इलायची
  • 1/2 किलोग्राम मटन
  • 3 बड़ा चम्मच घी
  • 2 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
  • 1 चुटकी केसर
  • 10 लौंग
  • 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच जायफल पाउडर
  • 2 बड़ी इलायची
  • 2 बड़ा चम्मच नमक, ढाई कप दूध
  • 2 कप बासमती चावल, मैरीनेशन के लिए सामग्री
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 बड़ा चम्मच काजू पेस्ट
  • 4 बड़ा चम्मच दही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले गरम मसाला बना लें. इसके लिए सभी सूखे मसालों को गरम तवे पर रोस्‍ट कर ग्राइंडर में बारीक पीस लें. इसके बाद बासमती चावल को धोकर पानी निकाल कर रख दें. चिकन बिरयानी की रेसिपी
- इसके बाद मटन में अदरक लहसुन पेस्‍ट, हल्‍दी और मिर्च पाउडर डालकर मिक्‍स करें. फिर काजू पेस्‍ट, गरम मसाला और दही मिलाकर फेंट लें. इसे ढंककर फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें. हैदराबादी अंडा बिरयानी
-
एक बर्तन में  ढाई कप पानी में चावल डालकर उबाल लें. जब चावल थोड़े से कच्चे रह जाएं तो आंच बंद करें और इसका पानी निकाल दें.
- अब मीट को फ्रिज से निकालकर इसमें नमक डालें.
- मध्यम आंच पर कड़ाही रखें और इसमें घी व तेल डालें जब घी पिघलने लगे तो मैरीनेट किया हुआ मीट डालें. वेज बिरयानी की रेसिपी
- अब मीट को चलाकर पकाते जाएं. कुछ मिनट के बाद इसे ढककर आंच को धीमा करें और आधे घंटे के तक पकने दें. अब मटन को पके हुए चावलों से कवर करें, ऊपर से दूध में भिगोया हुआ केसर डालें. मटन बिरयानी कभी भी मिस नहीं करते शाहरुख खान
- फिर नमक, गरम मसाला, भुना प्‍याज और घी डालें. कड़ाही को कवर करें और ढक्‍कन को कसकर बंद कर दें.
- आंच को धीमा रखें और इसे आधे घंटे तक पकाएं. लखनवी मटन बिरयानी तैयार है. इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला
- इसे गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (78 ratings)
3.8 avg from 78 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लखनवी मटन बिरयानी एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 टुकड़ा दालचीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes