ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 5 अंडे
- 3 प्याज, कटे हुए
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी का पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 कप टमाटर की प्यूरी
- 1 कप नारियल का दूध
- 1 चम्मच, कटा हरा धनिया
- 4 बड़े चम्मच ऑइल, नमक स्वादानुसार
विधि
- एक बॉउल में अंडे तोड़कर उसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और फेंटे हुए अंडों को उसमें डालें और थोड़ा सा कटा प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा मिर्च डालकर ऑमलेट बना लें.
- ऑमलेट को अलग रख दें और अब दूसरे पैन में तेल गरम करें और उसमें जरा डालकर चटखने दें.
- अब उसमें प्याल डालकर फ्राई करें और फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर महक आने तक भून लें.
- प्याज लहसुन के पेस्ट में कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसाले में हल्का सा पानी डालकर पकाएं.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें टॉमेटो प्यूरी डालकर मिलाएं और इसे तेल छोड़ने तक अच्छी तरह पका लें.
- अब करी में 1 कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
- पहले से तैयार किए गए ऑमलेट को 4-5 टुकड़ों में काट लें और इसे करी में डाल दें.
- पांच मिनट बाद करी में नारियल का दूध, नमक और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- ऑमलेट करी तैयार है. कटे हरे धनिया से सजाकर रोटी या राइस के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऑमलेट करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 5 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऑमलेट करी बनाने के लिए सबसे पहले 5 अंडे तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऑमलेट करी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऑमलेट करी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऑमलेट करी बनाने के लिए 5 अंडे के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऑमलेट करी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऑमलेट करी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऑमलेट करी एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT