आलू शिमला मिर्च मसाला

आलू शिमला मिर्च मसाला

उबले आलू रखे हुए हैं और पराठे बनाने का मन नहीं है तो बनाएं आलू शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 उबला आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 5-6 लहसुन की कलियां (कद्दूकस की हुई)
  • 1 टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही राई डालें. जैसे ही राई चटकने लगे प्याज, लहसुन, अदरक अच्छे से भून लें. (आज बनाएं शिमला मिर्च का रायता)
- प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर डालकर भूनें. (शिमला मिर्च-चिकन पुलाव)
- अब हल्दी, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से भूनें. जरूरत हो तो मसाला भूनने के लिए थोड़ा पानी भी डाल लें. (शिमला मिर्च-नींबू अचार)
- मसाला तैयार होते ही शिमला मिर्च, आलू और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स कर लें और 8 से 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गरम मसाला डालकर चलाएं और 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें. (पनीर भरवां शिमला मिर्च)
- आलू शिमला मिर्च मसाला तैयार है. रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (14 ratings)
3.4 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू शिमला मिर्च मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes