घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी
भंडारे में आलू की जो सब्जी प्रसाद के रूप में दी जाती है उसका स्वाद कुछ अलग ही होता है. अगर आपको वैसा ही जायका घर में बनी सब्जी से मिल जाए तो कैसा रहेगा. तो देर मत कीजिए, आज ही बनाइए भंडारे वाली आलू की
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम आलू उबाले हुए
- 2 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 टुकड़ा अदरक
- 3 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 3-4 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा, चुटकीभर हींग, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
विधि
- आलू को छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें या फिर हाथ से दबाकर टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाते हुए भून लें. (आलू का टेस्ट बढ़ाने के टिप्स )
- इसमें अब टमाटर , हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें.
- मसाला भूनने के बाद आलू डालकर 2 मिनट चलाते हुए भूनें. अब इसमें डेढ़ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इसमें अमचूर पाउडर डालें और उबाल आने के बाद गरम मसाला और हरा धनियां डालें. सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. (मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी)
- सब्जी गाढ़ी होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्लेट में निकालें और हरा धनिया से गार्निश करें.
- भंडारे वाली सब्जी को पूरी या फिर गर्मागर्म रोटी के साथ खाएं. (व्रत वाली आलू सब्जी)
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू उबाले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम आलू उबाले हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी बनाने के लिए 500 ग्राम आलू उबाले हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT