पनीर भुर्जी
पनीर की स्वादिष्ट और लाजवाब भुर्जी को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में बनाया जा सकता है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. आइए जानें इसकी फटाफट रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 250 ग्राम पनीर
- 1/2 कप हरा मटर
- 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 टमाटर, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 प्याज, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच कटा हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले पनीर को हल्के हाथों से मसलकर अलग रख लें.
- इसके बाद शिमला मिर्च को बारीक काट लें और हरी मिर्च को बीच से लंबा का काट लें. (पनीर टिक्का पिज्जा)
- अब कड़ाही में तेल डालकर जीरा भून लें और इसके बाद उसमें प्याज, हल्दी पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें.
(पनीर खुरचन वफल्स)
- मसाले में मटर के दाने, शिमला मिर्च और कटे टमाटर डालकर अच्छी तरह भून लें. अब इसमें हल्का सा पानी डालकर मसाले को 2 मिनट तक ढककर पका लें. (20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा)
- जब सारे मसाले अच्छी तरह से से पक जाएं तब इसमें पनीर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
(असली पनीर पहचानने का बेस्ट तरीका)
- 5 मिनट बाद हरी धनिया से सजाकर गरमागरम पराठे, चपाती या नॉन के साथ इसे सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर भुर्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर भुर्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर भुर्जी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर भुर्जी बनाने के लिए 250 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर भुर्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर भुर्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर भुर्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT