शाही भिंडी
भिंडी हर किसी की फेवरेट होती है और ज्यादातर लोग इसे कुरकुरा खाना ही पसंद करते हैं. लेकिन इसका ग्रेवी वाला शाही स्वाद भी खाने में बहुत लजीज होता है. यहां जानें, शाही भिंडी की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 500 ग्राम भिंडी
- 1 हरी मिर्च
- 3 प्याज, बारीक कटे हुए
- 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
- 6-7 कली लहसुन
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच हींग
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- भिंडी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर इन्हें लंबे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें भिंडी को हल्का फ्राई कर लें.
- बचे हुए तेल में ही कटा प्याज डालकर फ्राई कर लें और प्याज ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर टमाटर, अदरक और लहसुन डालकर पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें हींग-जीरा डालकर फ्राई करें.
- जब जीरा चटखने लगे तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च और पिसा मसाला डालकर अच्छी तरह भून लें.
- मसाला जब तेल छोड़ने लगे तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर उालकर चलाएं.
- जब मसाला लाल हो जाए तो उसमें दही, फ्राई की हुई भिंडी , नमक और ग्रेवी के लिए थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करें.
- धीमी आंच पर इसे 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें.
- तैयार शाही भिंडी को कटे हरे धनिया से सजाकर, गरमा गरमा रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शाही भिंडी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम भिंडी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
शाही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम भिंडी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
शाही भिंडी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह शाही भिंडी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
शाही भिंडी बनाने के लिए 500 ग्राम भिंडी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, शाही भिंडी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
शाही भिंडी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
शाही भिंडी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT