गोभी का नया स्वाद चाहिए तो तंदूरी गोभी खाइये
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

गोभी का नया स्वाद चाहिए तो तंदूरी गोभी खाइये

आपने अब तक तंदूरी चिकन और तंदूरी रोटी का ही नाम सुना होगा. पर क्या कभी तंदूरी गोभी का जायका लिया है. अगर नहीं, तो आज ही बनाएं गोभी को तंदूरी स्टाइल में...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक बड़ी फूल गोभी
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच इलायची
  • 4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच लौंग
  • 2 टुकड़े दालचीनी
  • 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 नींबू का रस
  • 2 बड़ा चम्मच योगर्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- हल्दी और लाल शिमला मिर्च पाउडर को छोड़कर सारे खड़े मसाले पीस लें. 20 मिनट में बनाएं चटपटी गोभी
- एक बड़ी कटोरी में शिमला मिर्च और हल्दी डालकर मिला लें.
- फिर इसमें पिसा हुआ मसाला, नमक और नींबू का रस डालें. इसके बाद योगर्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.
- गोभी को धोकर साफ कर लें और इसमें तैयार मसाले का पेस्ट अच्छी तरह लगाकर कोट कर दें. ये है फूलगोभी धोने का सही तरीका
- इस गोभी को एक तक फ्रिज में रख दें. ताकि योगर्ट अच्छी तरह गोभी में जम जाए. गोभी के पकौड़े का असली मजा तो सर्दियों में ही है
- तय समय के बाद गोभी को फ्रिज से निकालकर ओवन में 150 डिग्री सेल्सियस पर रख दें. (अगर आपके पास तंदूर है तो इसे उसमें भी पका सकते हैं.) कश्‍मीरी फूल गोभी की सब्‍जी
- इसे तब तक बेक करें जब तक इसमें लालपन न आ जाए. इसमें 15-20 मिनट लगेगा. मसाला आलू-फूलगोभी
- तैयार तंदूरी गोभी को नींबू रस और धनियापत्ती से गार्निश करें और पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (17 ratings)
3.8 avg from 17 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोभी का नया स्वाद चाहिए तो तंदूरी गोभी खाइये एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे एक बड़ी फूल गोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes