बढ़ती ठंड में घर पर बनाएं गोभी के पकौड़े
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

बढ़ती ठंड में घर पर बनाएं गोभी के पकौड़े

गोभी के पकौड़े हर किसी की पसंदीदा है. इसमें बेसन का घोल तैयार किया जाता है और इमसें गोभी डालकर तेल में तला जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बेसन, गोभी 250 ग्राम, एक चौथाई छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, एक चौथाई छोटा चम्मच चाट मसाला

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटी हरी मिर्च और नमक में पानी डालकर मिलाकर घोल बना लें.
- बेसन के घोल को खूब अच्छी तरह फेंटें. (ध्यान रखें घोल को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न करें.)
- अब तैयार बेसन के मिक्सचर में धनियापत्ती मिलाएं.
- एक बाउॅल में फूलगोभी को टुकड़ों को काटकर और अच्छी तरह धोकर रख लें.
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.

- जब तेल गर्म हो जाए तो गोभी के टुकड़ों को बेसन के घोल में लपेटकर एक-एक कर तेल में डालें.
- इसी तरह एक बार में कम से कम 4-5 गोभी के टुकड़ों को घोल में लपेटकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
- गोभी के पकौड़ों को तेल में दोनों तरफ से अच्छी तरह तल लें.
- पकौड़ो को तलने के बाद प्लेट में निकालकर इन पर चाट मसाला छिड़के और हरी चटनी, सॉस या फिर टमाटर की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (138 ratings)
3.9 avg from 138 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बढ़ती ठंड में घर पर बनाएं गोभी के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे एक कप बेसन, गोभी 250 ग्राम, एक चौथाई छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, एक चौथाई छोटा चम्मच चाट मसाला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes