पंजाबी दाल फ्राई
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पंजाबी दाल फ्राई

अगर आप एक ही तरह के दाल खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार ट्राई करें ये मिक्स पंजाबी दाल फ्राई. इसे बनाने का तरीका है बहुत ही आसान...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 बड़ा चम्मच तुअर दाल (अरहर दाल)
  • 3 बड़ा चम्मच चना दाल
  • 3 बड़ा चम्मच मूंग दाल
  • 3 बड़ा चम्मच मसूर दाल, डेढ़ कप + तीन चौथाई कप पानी
  • 1 मीडियम साइज टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 4 लहसुन की कलियाँ, पीसी हुई
  • 1/2 इंच अदरक, पीसा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 3 लौंग
  • 1 दालचीनी
  • 2 टुकड़ों में कटी हुई, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 2 सुखी लाल मिर्च, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच टीस्पून हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, नमक
  • स्वादानुसार
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सभी दालों को मिलाकर अच्छी तरह से पानी में धो लें और 10 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें. 10 मिनट के बाद अधिक पानी निकालकर दाल के मिश्रण को प्रेशर कूकर (3-5 लीटर) में डाल लें.
- नमक और डेढ़ कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें और उसे तेज आंच पर पकने के लिए रख दें. पहली सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें और 3 सीटी आने तक पका लें.
- प्रेशर कुकर का ढक्कन तुरंत न खोलें. इसे 7-8 मिनट के लिए ठंडा होने दें. इससे दाल भी अच्छे से पकती है. अब कूकर का ढक्कन खोलकर बाजू में रख दें. दाल को मसलने या पीसने की ज़रुरत नहीं है. जरूरत पड़ने पर इस दाल का उपयोग करें.
- तड़का के लिए एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और लौंग डाल डालें. जब यह तड़कने लगे तो इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए प्याज को हलका भूरे रंग का होने तक भूनें. इसमें लगभग 1 मिनट लगेगा.
- फिर इसमें पीसा हुआ अदरक, लहसुन और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर 20-30 सेकंड तक भूनें.
- अब बारीक कटे हुए टमाटर और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न पड़ जाएं.
- गरम मसला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. उबली हुई दाल डालकर 1 मिनट के लिए पकाएं.
- नींबू का रस और बाकी बचा पानी डालकर मध्यम आंच पर 4-5 मिनट के लिए पकाएं बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें.
- आंच बंद करके दाल को सर्विंग बाउल में निकालें और धनिये से सजाकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (195 ratings)
4.2 avg from 195 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी दाल फ्राई एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 बड़ा चम्मच तुअर दाल (अरहर दाल) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes