अचारी चना पुलाव

अचारी चना पुलाव

पुलाव खाने के शौकीन हैं और इसके अलग-अलग टेस्ट ट्राई करना पसंद है तो फटाफट बनाएं अचारी चना पुलाव की यह रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बासमती चावल, आधा कप काले चने, एक बड़ा चम्मच अचार का मसाला
  • 2 टमाटर कटे हुए, एक प्याज कटा हुआ (चाहें तो)
  • 2 तेज पत्ते
  • 2 बड़ी इलायची
  • 8 से 10 साबुत काली मिर्च
  • 5 लौंग, एक चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चने धोकर 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
- अब पानी में से चने निकालकर पानी रखा रहने दें.
- इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ते, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं.
- अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. फिर चना और चावल डालें.
- इसके बाद चावल में अचार का मसाला मिलाकर, इसमें चने का बचा हुआ पानी डालें.
- फिर इसमें टमाटर डालें, पानी कम लगा रहा हो तो आवश्यकतानुसार पानी डालें, और कड़ाही को ढककर मध्यम आंच पर चावल उबालें.
- जब चावल अच्छी तरह पक जाएं तो कड़ाही से ढक्कन हटा दें. फिर चावल में नींबू का रस डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं अचारी चना पुलाव. इसे हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (84 ratings)
4.1 avg from 84 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अचारी चना पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल, आधा कप काले चने, एक बड़ा चम्मच अचार का मसाला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes