क्रंची चाइनीज सलाद खाकर खुश हो जाएंगे आप

क्रंची चाइनीज सलाद खाकर खुश हो जाएंगे आप

भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई ऐसा खाना चाहते हैं जो हेल्दी और स्वादिष्ट हो. पकवानगली बता रहा है सलाद की ऐसी ही बेहतरीन रेसिपी...  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 हरी प्याज
  • 1 पत्तागोभी, आधी छोटी टिकिया मक्खन
  • 1/2 बड़ा चम्मच तिल
  • 2 पैकेट सेवई
  • 25 ग्राम बादाम कटा हुआ, ड्रेसिंग के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच वेजिटेबल ऑयल,  1 छोटी कटोरी चीनी
  • 1/2 छोटी कटोरी सफेद सिरका

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में बारीक कटी हुई बंदगोभी और चौकोर आकार में कटी हरी प्याज को अच्छे से मिक्स कर लें.

- फिर गैस पर धीमी आंच में एक पैन में मक्खन गर्म करें.
- अब तिल और बादाम को भून लें. इसके बाद इसमें सेवई तोड़कर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. (तंदूरी सलाद)
- अब ड्रेसिंग तैयार करने का समय है.

- एक दूसरे बाउल में सभी सामग्री को मिक्स करके इसे कुछ देर के लिए माइक्रोवेव में रख दें. ऐसा करने से ड्रेसिंग की सारी समाग्री अच्छे से मिक्स हो जाएगी. (काबुली चने का सलाद)
- अब आप माइक्रोवेव से ड्रेसिंग की समाग्री निकाल कर ठंडा कर लें.

- इसके बाद प्याज और बंदगोभी के बाउल में भूनी हुई सेवई, बादाम और तिल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इसी बाउल में ठंडी की हुई ड्रेसिंग की समाग्री डाल दें. (क्रीमी पास्ता सलाद)
- आपका क्रंची चाइनीज सलाद खाने के लिए रेडी है. आप इसे सुबह या शाम को मजे से खा सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रंची चाइनीज सलाद खाकर खुश हो जाएंगे आप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 हरी प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes