क्रीमी पास्ता सलाद

क्रीमी पास्ता सलाद

पास्ता और सलाद खाने के शौकीन हैं तो दोनों को मिक्स कर बनाएं एक लाजवाब डिश, जिसका नाम है क्रीमी पास्ता सलाद.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का पाउडर, आधा कप बारीक कटी हुई प्याज, आधा चम्मच ओनियन पाउडर
  • 3 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी शिमला मिर्च
  • 3 छोटा चम्मच बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
  • 2 छोटा चम्मच बारिक कटी पीली शिमला मिर्च, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच सफेद मिर्च पाउडर
  • 2 कप उबला हुआ पास्ता, आधा कप बारीक कटी गाजर, डेढ़ कप म्योनीज, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में चुटकीभर एक छोटा चम्मच नमक, पास्ता और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मध्यम आंच में उबालने के लिए रखें.
- 8-10 मिनट बाद पास्ता पानी से निकाल कर ठंडा होने रख दें.
- अब बर्तन या बाउल में सरसों का पाउडर, लहसुन पाउडर, प्याज का पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें. पास्ता का मसाला तैयार है.
- एक दूसरा बर्तन लें और इसमें क्रीम और मेयोनीज डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें उबला हुआ पास्ता डालें.
- इसके बाद इसमें पास्ता का मसाला डाल दें.
- तीनों तरह की कटी शिमला मिर्च से गार्निश कर पास्ता सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (42 ratings)
3.6 avg from 42 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रीमी पास्ता सलाद एक लोकप्रिय सलाद रेसिपी है, जिसे आधा कप क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes