10 मिनट में बनाएं यह क्रिस्पी चीला...
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

10 मिनट में बनाएं यह क्रिस्पी चीला...

बेसन का गर्मागर्म चीला चाय के साथ किसे नहीं अच्छा लगता. अब पनीर के साथ दें इसे एक अलग स्वाद. यकीन मानिए सबको बेहद पसंद आएगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बेसन, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, आधा कप प्याज बारीक कटा हुआ, आधा कप टमाटर बारीक कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बड़े बर्तन में सभी समग्रियों को डालें और एक साथ मिक्स कर घोल तैयार कर लें. कटी हुई सामग्री थोड़ी सी अलग बचा कर रख दें. (कॉर्न चीला)
- धीमी आंच में एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा घी डालकर एक कड़छी की सहायता से चीले के घोल को फैला लें. (गाजर का चीला)
- जैसे ही चीला थोड़ा पक जाए उस पर बारीक कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और कद्दूकस किया हुआ पनीर बुरक दें. (हेल्‍दी रवा चीला)
- चीले को पलट कर सुनहरा होने तक दोनों साइड से सेंक लें. (लौकी दाल चीला)
- बेसन पनीर चीला तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

नोट
- आप चीले में अपने पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते हैं जैसे गाजर, फ्रेन्च बींस, कॅार्न.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (17 ratings)
4.4 avg from 17 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

10 मिनट में बनाएं यह क्रिस्पी चीला... एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, आधा कप प्याज बारीक कटा हुआ, आधा कप टमाटर बारीक कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes